विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: मतगणना स्थल पर 475 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:24 PM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम की ...और पढ़ें

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। जागरण

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। जागरण

HighLights

  1. मतगणना स्थल पर 475 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।

  2. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरों में की गई।

  3. सीसीटीवी और ड्रोन से लगातार निगरानी जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 475 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसमें सीओ, निरीक्षक,उप निरीक्षक और सिपाही शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एडिशनल एसपी क्राइम अयोध्या सिंह को समग्र प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी डा. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरों में की गई है। इसके तहत इनर कार्डन, आउटर कार्डन और आइसोलेशन कार्डन में पुलिस बल तैनात किया गया है। आइसोलेशन कार्डन में पीएसी की एक प्लाटून लगाई गई है, जबकि पूरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पीएसी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन परिणाम, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त से इंटरनेट मीडिया पर उत्साह

प्रत्येक सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। मतगणना स्थल के बैरियर और विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में लगाई गई है। स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल के प्रवेश द्वारों तक निगरानी रखी जा रही है।

परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए घुड़सवार पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की भी तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: पहले राउंड में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोट से आगे, सपा के संजयन तीसरे स्थान पर