गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: अंतिम राउंड में BJP प्रत्याशी आगे, धांधली का आरोप लगा विपक्ष ने किया मतगणना का बहिष्कार
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी चौथे राउंड में 466 मतों से आगे चल ...और पढ़ें
-1793150787793_m.webp)
HighLights
भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे।
विपक्ष ने अंतिम राउंड में धांधली का आरोप लगाया।
सपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने मतगणना का बहिष्कार किया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है। प्रथम वरीयता के चौथे और अंतिम राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे रहे। उन्हें 11881 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 11415 वोट मिले। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कितने वोट मिले, यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
अंतिम राउंड में मतगणना को लेकर विवाद हो गया। करीब 42000 मतों की गणना तक सामने आए रुझान से अलग अंतिम 1612 मतों में परिणाम आने पर सपा और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने सवाल उठाए।
दोनों मतगणना का बहिष्कार करने लगे। इस पर अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान प्रत्याशी भड़क गए और धांधली का आरोप लगाने लगे। सपा प्रत्याशी मतगणना छोड़कर बाहर चले गए। प्रशासन ने नियमानुसार मतगणना कराने की बात कही है।
इससे पहले तीसरे राउंड की गणना पूरी होने तक निर्दलीय राजीव यादव को 11287, भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 10911 और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी को 8169 वोट मिले थे। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू होते ही राजीव यादव भी बाहर चले गए। उन्होंने मतगणना पर सवाल उठाए, हालांकि कहा कि वह बहिष्कार नहीं कर रहे हैं और उनके लोग अंदर मौजूद हैं।
