दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म, गोरखपुर से इन 5 स्पेशल ट्रेनों में आसानी से पाएं कन्फर्म टिकट
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से चलने वाली पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए पर्याप्त बर्थें खाली हैं। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से बनकर चलने वाली पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों में बर्थें खाली हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्री इन इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
इन स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं पर्याप्त बर्थें
- 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) स्पेशल में 25 अक्टूबर, को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 54 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 419 बर्थ तथा 01 नवंबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 538 एवं शयनयान श्रेणी में 97 बर्थ उपलब्ध है।
- 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल में 30 अक्टूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 56, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 147 एवं शयनयान श्रेणी में 260 बर्थ तथा 06 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 51, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 160 एवं शयनयान श्रेणी में 360 बर्थ उपलब्ध है।
- 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल में 28 अक्टूबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 149 एवं शयनयान श्रेणी में 339 बर्थ, 30 अक्टूबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 141 एवं शयनयान श्रेणी में 375 बर्थ; 04 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 175 एवं शयनयान श्रेणी में 444 बर्थ तथा 06 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 156 एवं शयनयान श्रेणी में 438 बर्थ उपलब्ध है।
- 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ स्पेशल में 29 अक्टूबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 248 एवं शयनयान श्रेणी में 502 बर्थ तथा 05 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 254 एवं शयनयान श्रेणी में 493 बर्थ उपलब्ध है।
- 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल में 24 अक्टूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 73, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342 एवं शयनयान श्रेणी में 344 बर्थ, 31 अक्टूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 348 एवं शयनयान श्रेणी में 370 बर्थ तथा 07 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 346 एवं शयनयान श्रेणी में 398 बर्थ उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 2 दिन बिजली कटौती: नार्मल, राप्तीनगर और पादरी बाजार समेत कई इलाके रहेंगे प्रभावित, देखें पूरी टाइमिंग
