गोरखपुर से दिल्ली और पुणे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से दिल्ली और पुणे के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की ...और पढ़ें

गोरखपुर से दिल्ली और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
गोरखपुर से दिल्ली और पुणे के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए निर्णय।
ट्रेनें 21 नवंबर को गोरखपुर से होंगी रवाना।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली और पुणे जाने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 21 नवंबर को गोरखपुर से दिल्ली और पुणे (हडपसर) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05019/05020 नंबर की गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर पूजा स्पेशल गोरखपुर से 21 नवंबर को तथा दिल्ली से 22 नवम्बर को चलाई जाएगी।
इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 06 व सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 05011 नंबर की गोरखपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 21 नवम्बर को चलाई जाएगी।
03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल में 21 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 230 बर्थ तथा 28 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 75, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342 एवं शयनयान श्रेणी में 317 बर्थ उपलब्ध है। यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
- 05019 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 21 नवम्बर को गोरखपुर से दोपहर बाद 02.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन सुबह 08:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 05011 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 21 नवम्बर को गोरखपुर से रात 09.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल और भोपाल होते हुए तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे हडपसर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में यातायात महीने में बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे पुलिसकर्मी, चालान की कार्रवाई पर उठे सवाल