विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में स्मार्ट मीटरों की मनमानी, बिना बकाया कट रही बिजली

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:41 PM (IST)

गोरखपुर में जीनस कंपनी के स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान हैं, जहां बिना बकाया के भी बिजली कट जा रही ...और पढ़ें

जीनस कंपनी के जीई सीरीज के स्मार्ट मीटर अचानक हो जा रहे बंद। जागरण

जीनस कंपनी के जीई सीरीज के स्मार्ट मीटर अचानक हो जा रहे बंद। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के उपभोक्ता अशरफ के परिसर में स्मार्ट बिजली मीटर स्थापित है। जीनस कंपनी का यह मीटर जीई सीरीज का है। तीन सितंबर को अगस्त का बिल बना। बिल जमा करने की आखिरी तिथि 18 सितंबर निर्धारित थी लेकिन बिजली पहले ही कट गई।

बकाया राशि जमा करने के पहले बिजली कटने से परिवार के लोग भी हैरान रह गए। अभियंताओं से शिकायत की तो बिल जमा करने को कहा गया। बिल जमा करने के बाद भी बिजली नहीं आई तो पूरा परिवार परेशान हो गया। कई बार अभियंताओं से गुहार लगाने के 12 घंटे बाद बिजली आई।

मोहद्दीपुर की एक महिला उपभोक्ता का भी बिजली का बिल समय से जमा होता है। सितंबर का बिल अभी बना नहीं कि अचानक बिजली कट गई। जीनस कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी बिना बकाया बिजली कटने पर हैरानी जताई। बाद में किसी तरह आपूर्ति शुरू हुई।

दोनों उपभोक्ताओं की तरह गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई उपभोक्ता बिना बकाया बिजली कटने की समस्या से परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिल बनने के पहले की कट जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं का बकाया न पता होने के कारण और दिक्कत हो रही है।

नगरीय विद्युत वितरण खंड मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण की जानकारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट का द्वार 5 साल में ही टूटा, अब आरसीसी से बनेगा नया मजबूत गेट


स्मार्ट मीटर का समय से नहीं बन रहा बिल
गोरखपुर-बस्ती मंडल में तकरीबन आठ लाख परिसर में स्मार्ट बिजली मीटर लगा दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का सबसे बड़ा उद्देश्य सही और समय से बिलिंग है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। महीने की 10 तारीख की बजाय 15-16 तारीख तक बिल बन रहा है। इस कारण उपभोक्ता भी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- मुफ्त के भोजन ने बदला बंदरों का मिजाज, गोरखपुर में इंसानी बस्तियों की ओर क्यों बढ़ रहा आतंक?