विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर स्कूल वैन हादसे में छात्र की मौत, BSA ने शुरू की जांच; प्रबंधक को नोटिस

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:13 PM (IST)

गोरखपुर में स्कूल वैन से कुचलकर सात वर्षीय छात्र की मौत के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच शुरू ...और पढ़ें

प्रबंधक व विद्यालय के कर्मचारियों से बातचीत करते हुए घटना की जांच करने विद्यालय पहुंचे बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी।जागरण

प्रबंधक व विद्यालय के कर्मचारियों से बातचीत करते हुए घटना की जांच करने विद्यालय पहुंचे बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी।जागरण

HighLights

  1. स्कूल वैन से कुचलकर सात वर्षीय छात्र की दुखद मौत।

  2. बीएसए ने जांच शुरू की, वैन में परिचालक नहीं था।

  3. विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्कूल वैन से कुचलकर सात वर्षीय छात्र की मौत के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी शनिवार को बीईओ के साथ घटनास्थल और संबंधित विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान विद्यालय की मान्यता से संबंधित कागजात दुरुस्त पाए गए।

बीएसए ने बताया कि स्कूल की वैन में परिचालक नहीं था। उनके अनुसार, यदि वैन में परिचालक मौजूद होता तो छात्र की सुरक्षा पर नजर रखी जा सकती थी और संभवतः यह हादसा टल सकता था। स्कूल वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रबंधक से वाहन संचालन और परिचालक की व्यवस्था से संबंधित स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर में कपड़ा दुकान से 20 साड़ियां चुराकर फरार हुईं चार महिलाएं, CCTV में कैद हुई वारदात

स्पष्टीकरण मिलने के बाद विभागीय स्तर पर तथ्यों की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। बीएसए ने विद्यालयों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- सबरंग: लोक आस्था में AI का 'श्रीगणेश', बदला बप्पा का स्वरूप