विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: गोरखपुर में कपड़ा दुकान से 20 साड़ियां चुराकर फरार हुईं चार महिलाएं, CCTV में कैद हुई वारदात

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 01:06 PM (IST)

गोरखपुर के हरपुर बुदहट में एक कपड़े की दुकान से चार महिलाओं ने 20 साड़ियां चुरा लीं। यह पूरी वारदात ...और पढ़ें

HighLights

  1. गोरखपुर में कपड़े की दुकान से 20 साड़ियां चोरी हुईं।

  2. चार महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देते दिखीं।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी।

संवाद सूत्र, हरपुर बुदहट, (गोरखपुर)। थाने के सामने स्थित कपड़ा दुकान में घुसीं चार महिलाए 20 साड़ियां चोरी कर फरार हो गई। दुकान में लगे सीसी कैमरे में वारदात की फुटेज कैद है। यह घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की है। फुटेज के आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।

अनंतपुर हरपुर निवासी अवध किशोर गुप्ता की थाना गेट के सामने अमन वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान दोपहर ढाई बजे चार महिलाएं कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचीं। महिलाओं ने दुकानदार से साड़ियां दिखाने को कहा और उन्हें उलट-पुलटकर देखने लगीं।

इसी दौरान महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चोरी कर लीं और दुकान से निकल गईं। उनके जाने के बाद दुकानदार की नजर खाली पड़ी पालिथीन पर पड़ी तो उन्हें सामान गायब होने की जानकारी हुई।

इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में महिलाएं साड़ियों को छिपाकर ले जाती दिखाई दे रही हैं। दुकानदार के अनुसार चोरी गई साड़ियों की कीमत 18 हजार रुपये है।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में ठहर कर बरसते रहेंगे बादल, गर्मी पर रहेगा नियंत्रण

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- BJP का मास्टरस्ट्रोक: गोरखपुर में CM योगी और रवि किशन को सौंपी नई कमान, जानिए क्या है नया सियासी प्लान