विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर आरटीओ में 31 अक्टूबर को परिवहन मेला, बकाए पर मिलेगी विशेष छूट और त्वरित समाधान

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:34 AM (IST)

गोरखपुर आरटीओ में 31 अक्टूबर को परिवहन मेला लगेगा, जिसमें लंबित वाहन कर और बकाए पर पेनाल्टी में छूट मिलेगी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 31 अक्टूबर को गोरखपुर आरटीओ में परिवहन मेला।

  2. लंबित वाहन कर और बकाए पर पेनाल्टी में छूट।

  3. नए पंजीकरण, एचएसआरपी, डिजिटल भुगतान की सुविधा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), गीडा में 31 अक्टूबर को परिवहन मेला लगेगा। मेला में परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का समाधान होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस एकदिवसीय मेला में लंबित वाहन कर और बकाए के निस्तारण के साथ नियमानुसार पेनाल्टी में छूट का लाभ भी मिलेगा।

नए वाहनों के पंजीकरण से लेकर पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने तक की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल जाएंगी। नए वाहनों का तत्काल पंजीकरण हो जाएगा। मेला में डिजिटल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित परिवहन मेला का उद्देश्य वाहन स्वामियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ विभागीय राजस्व में वृद्धि करना है।

वाहन स्वामियों को नियमानुसार पेनाल्टी और दंड में विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। मेला में ही बकाए के निस्तारण कराने की भी व्यवस्था होगी। वाहन स्वामियों को कर और अन्य विभागीय शुल्क जमा करने के लिए कैश काउंटर के साथ यूपीआइ और पीओएस मशीन से डिजिटल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। नए वाहन खरीदने वालों की सुविधा के लिए अलग से पंजीकरण काउंटर बनाया जाएगा।

यहां वाहन डीलरों, बीमा कंपनियों और वित्तपोषक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे, जिससे पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र (आरवीएसएफ) से पुराना वाहन स्क्रैप कराने के बाद नया वाहन खरीदने वालों को भी सुविधा मिलेगी। व्यावसायिक इस्तेमाल में लाए जा रहे निजी वाहनों को नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित कराने के लिए विशेष काउंटर खुलेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 10 लाख तक के बकाए पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ, 16 जनवरी तक मौका

वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) में दर्ज मोबाइल नंबर गलत होने या अपडेट न होने से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) बनवाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए मार्गदर्शन और सहायता काउंटर स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मिठाई-नमकीन निर्माताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावट पर होगी कड़ी कार्रवाई