विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, नगर निगम 24 घंटे अलर्ट मोड पर; अवकाश रद

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:15 AM (IST)

गोरखपुर नगर निगम चक्रवात 'अर्नब' और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर जलभराव से निपटने की तैयारी कर रहा ...और पढ़ें

आज से मौसम के खराब होने की आशंका, कल तेज बारिश। AI Image

आज से मौसम के खराब होने की आशंका, कल तेज बारिश। AI Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ और अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। अलर्ट के अनुसार गुरुवार को मौसम खराब होना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी।

शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसको देखते हुए बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले दो दिनों तक 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश निरस्त कर सभी को मोबाइल फोन चालू रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया है।

महापौर मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में हुई बुधवार को समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने जलभराव वाले स्थलों को चिह्नित कर उनकी विशेष निगरानी करने के साथ नालों, पुलियों और कल्वर्ट की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जलभराव से निपटने के लिए सभी पंपों और संपवेल की कार्यशीलता जांचने तथा डीजल और इलेक्ट्रिक पंपों की मरम्मत कराने को कहा गया।

पंपिंग व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पंपों पर जनरेटर, बैटरी, पर्याप्त ईंधन और ऑपरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित करने, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और इमरजेंसी गैंग को हर समय तैयार रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर रेलवे का तोहफा: गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लखनऊ से भी मिलेगी सुविधा


संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी
नगर आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। रात में भी टीमें सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी स्थान पर जलभराव होने की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके। नगर आयुक्त ने स्पष्ट तौर कहा कि तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बेटी समझ मां ने कराया अंतिम संस्कार, शाम को वही मिली जिंदा

कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अवर अभियंता और सहायक अभियंता की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त, अभियंता, जलकल एवं निर्माण विभाग के अधिकारी, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, सफाई निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।