गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आज ब्लॉक रहेगा प्लेटफार्म नंबर पांच व छह, नहीं चलेंगी ट्रेनें
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 30 सितंबर को प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे ...और पढ़ें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन। जागरण
HighLights
प्लेटफार्म 5 और 6 पर 30 सितंबर को रहेगा ब्लाक।
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रेनें नहीं चलेंगी।
पुराने आरआरआइ भवन के ध्वस्तीकरण के कारण लिया गया निर्णय।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर 30 सितंबर को ब्लाक (ट्रेनों का संचालन बंद) रहेगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
इन प्लेटफार्मों से चलने व गुजरने वाली ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्मों से चलाई जाएंगी। स्टेशन डायरेक्टर रतन दीप गुप्ता के अनुसार पश्चिमी यार्ड स्थित पुराने रूट रिले इंटरलाकिंग (आरआरआइ) भवन के ध्वस्तीकरण के चलते प्लेटफार्म पांच व छह पर ब्लाक लिया गया है।
ब्लाक की तैयारी पूरी कर ली गई है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए एक घंटे पहले ही ट्रेनों की अपडेट सूचना घोषित कराई जाएगी। यात्रियों को एनटीईएस पर भी ट्रेनों की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी।
पूछताछ केंद्र समेत प्लेटफार्म नंबर पांच व छह पर अतिरिक्त कर्मचारियों व सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- कानपुर की बिगड़ती हालत: जहरीली हवा, गड्ढों वाली सड़कें और स्वच्छता सूची से बाहर
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया किशोरी का अपहरण, मामले की जांच में जुटी पुलिस
