गोरखपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया किशोरी का अपहरण, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। जौनपुर के आरोपी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गोरखपुर में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण।
जौनपुर के राजन प्रजापति पर मंदिर में शादी करने का आरोप।
पीपीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।
संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया। इंस्टाग्राम पर एक युवक ने पीपीगंज की 14 साल की किशोरी से दोस्ती की और फिर उसका अपहरण कर लिया। उस पर मंदिर में शादी करने का भी आरोप है। पुलिस ने जौनपुर जिले के आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीपीगंज थाना के एक गांव की किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जौनपुर जिले के सराय क्षेत्र निवासी राजन प्रजापति आठ महीने से मेरी बेटी से इंस्टाग्राम पर बात करता था। आरोपित कई बार बेटी को अपने साथ लेकर चला गया था।
उसे बेटी से दूर रहने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित का कहना है कि 22 सितंबर की पूर्वाह्न 11 बजे आरोपित बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी को मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। तहरीर के आधार पर सोमवार को पीपीगंज पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपित संग किशोरी की भी तलाश कर रही है।
