विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओटीएस में करदाताओं को मिली 4.27 करोड़ की छूट, गोरखपुर में योजना का लाभ के लिए 36 हजार से अधिक आवेदन

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:20 PM (IST)

गोरखपुर नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकाया गृहकर जमा करने में करदाता रुचि दिखा रहे हैं। अब तक 36,311 आवेदन मिले हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ओटीएस योजना में 36,311 आवेदन प्राप्त हुए।

  2. करदाताओं को 4.27 करोड़ रुपये की छूट मिली।

  3. नगर निगम ने 8.96 करोड़ रुपये जमा किए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकाया गृहकर जमा करने में करदाता रुचि दिखा रहे हैं। योजना के तहत रविवार 15 नवंबर तक दोनों पोर्टल पर कुल 36,311 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,284 संपत्तियों के करदाताओं ने बकाया गृहकर जमा कर दिया है।

खास बात यह है कि योजना के तहत करदाताओं को अब तक कुल 4.27 करोड़ रुपये की छूट मिल चुकी है। वहीं, नगर निगम के खाते में 8.96 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि शासन के पोर्टल पर 29,286 आवेदन आए हैं। इनमें से 964 संपत्तियों का भुगतान हुआ है। इन करदाताओं को 3.55 करोड़ रुपये की छूट दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से 6.08 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

वहीं, नगर निगम के अपने पोर्टल पर 7,025 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यहां 1,320 संपत्तियों के करदाताओं ने भुगतान किया है। इन्हें 71.82 लाख रुपये की छूट मिली है। इस पोर्टल के माध्यम से 2.88 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

दोनों पोर्टल के आंकड़ों को मिलाकर अब तक 44.11 करोड़ रुपये की डिमांड दर्ज की गई है। इसमें शासन पोर्टल पर 22.22 करोड़ और नगर निगम पोर्टल पर 21.89 करोड़ रुपये की डिमांड शामिल है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि ओटीएस के तहत ब्याज और अधिभार में छूट का लाभ मिलने से करदाताओं को पुराने बकाया गृहकर के भुगतान में राहत मिल रही है। नगर निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया कर का भुगतान करें।

यह भी पढ़ें- बीएचयू में तैयार हो रहे 35 देशी-विदेशी किस्मों के मदर प्लांट, जापान के मियाजाकी से थाईलैंड के ब्लैक थंडर तक म‍िलेगा स्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।