गोरखपुर में अर्णब के प्रभाव से बिजली गुल, विजय चौक पर केबल में लगी आग
गोरखपुर में बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई, जिससे कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही और घरों में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बारिश से गोरखपुर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विजय चौक पर बिजली केबल में आग लगी।
कई इलाकों में पानी का संकट गहराया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अर्णब ने बिजली व्यवस्था पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से हो रही वर्षा के कारण कई इलाकों में बिजली कटी रही। कहीं इंसुलेटर पंक्चर हो गया तो कहीं हाइटेंशन लाइन से पेड़ की डाल छू जाने के कारण बिजली कट गई।
वर्षा के बीच सुधार कार्य में व्यवधान आया। इधर, विजय चौक पर बिजली के केबल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बिजली कटने के बाद भी आग नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शुक्रवार सुबह बिजली कटने के कारण घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। शाहपुर, राप्तीनगर, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, रुस्तमपुर, रानीबाग आदि इलाकों में बिजली कट गई। कर्मचारियों ने कहीं पेड़ की डाल काटकर तो कहीं इंसुलेटर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की।
यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्नब का कहर: गोरखपुर के किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर संकट
इस बीच, विजय चौक पर केबल में आग लगने से गोलघर फीडर बंद करना पड़ा। वर्षा के कारण विजय चौक पर भीड़-भाड़ नहीं थी। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने अपने प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन फायदा न होने पर फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।
