विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर पुलिस के जाबांज 'योद्धा' ने 19 साल की उम्र में कहा अलविदा, सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:27 AM (IST)

गोरखपुर पुलिस के अश्व दल का अभिन्न हिस्सा रहे अश्व 'योद्धा' का 19 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जाबांज 'योद्धा' ने 13 सालों तक की पुलिस विभाग की सेवा।

जाबांज 'योद्धा' ने 13 सालों तक की पुलिस विभाग की सेवा।

HighLights

  1. पुलिस अश्व 'योद्धा' का 19 वर्ष की आयु में निधन।

  2. 13 वर्षों तक गोरखपुर पुलिस की सेवा की, महत्वपूर्ण आयोजनों में रहा।

  3. पुलिस लाइन में सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस विभाग के अश्व दल का अभिन्न हिस्सा रहे अश्व 'योद्धा' का सोमवार को 19 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उसके निधन से पुलिस लाइन में शोक का माहौल रहा।

लंबे समय तक पुलिस विभाग की सेवा करने वाले योद्धा को विभाग की ओर से पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिसकर्मियों के लिए वह महज एक अश्व नहीं, बल्कि वर्षों तक कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी निभाने वाला साथी था।

पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अश्व योद्धा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उसे नमन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, घुड़सवार पुलिस दल के सदस्यों समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

13 सालों तक सेवा दी

सभी ने पुष्प अर्पित कर योद्धा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की वर्ष 2013 में गोरखपुर पुलिस के अश्व दल में शामिल हुआ "योद्धा' 13 वर्षों तक विभाग की सेवा करता रहा।

इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण आयोजनों और सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभाई। प्रयागराज कुंभ मेले में ड्यूटी के साथ गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा, वीआइपी और वीवीआइपी कार्यक्रमों में भी उसकी तैनाती होती रही।

भीड़ नियंत्रण और महत्वपूर्ण आयोजनों में घुड़सवार पुलिस दल के साथ उसकी मौजूदगी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देती थी। उसके निधन से अश्व दल के सदस्य भावुक हैं। पुलिसकर्मियों ने कहा कि "योद्धा' की सेवाओं और उसके साथ बिताए गए समय को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- दो दर्जन ट्रेनों के बाद बस्ती को एक और सौगात, गोरखपुर-मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।