दो दर्जन ट्रेनों के बाद बस्ती को एक और सौगात, गोरखपुर-मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने त्यौहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच ...और पढ़ें
-1794197804996_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गोरखपुर-मुंबई के बीच नई त्यौहार विशेष ट्रेन शुरू।
यह ट्रेन बस्ती होते हुए दो-दो फेरों में चलेगी।
त्यौहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, बस्ती। त्यौहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक और त्यौहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा किया है। रूट पर पहले से दो दर्जन अतिरिक्त गाड़ियों के संचालन के बाद मिली इस सौगात से बस्ती और आसपास के जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05097 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 11 व 18 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रात 11 बजे बस्ती पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वापसी में 05098 ट्रेन 13 व 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर अगले दिन रात 10:37 बजे बस्ती और 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए संचालित इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात शयनयान, सात तृतीय वातानुकूलित इकोनामी और चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।