बस्ती में 6.46 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम, निर्माण के लिए पहली किस्त जारी
बस्ती के धर्मपुर ग्राम पंचायत में 8.46 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
धर्मपुर में 8.46 करोड़ रुपये का मिनी स्टेडियम बन रहा।
पहली किस्त के रूप में 4.23 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए।
ग्रामीण खिलाड़ियों को शहर जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, बस्ती। धर्मपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के लिए 8.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से पहली किस्त के रूप में 4.23 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। इससे ग्रामीण अंचल में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में परशुरामपुर विकास खंड की धर्मपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।
धर्मपुर में बनने वाले इस मिनी स्टेडियम के लिए शासन की ओर से कुल 8.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष पहली किस्त के रूप में कार्यदाई संस्था को 4.23 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। स्वीकृत बजट से स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को शहरों जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि संसाधनों के अभाव में उनकी प्रतिभा प्रभावित न हो।मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इससे स्थानीय युवाओं को नियमित अभ्यास करने और खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।मिनी स्टेडियम में चहारदीवारी,मल्टी परपज हाल,जिसमें टेबल टेनिस,बैडमिंटन कोर्ट, इंडाेर गेम, एक्सचेंज रूम, ऑफिस, शौचालय, बाशरूम आदि की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा एथलेटिक्स ट्रैक का भी निर्माण कराया जाना है। धर्मपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य मई में शुरू हुआ था। अब तक की जो स्थिति है उसके अनुसार दीवाल निर्माण का कार्य चल रहा है।
प्रथम किस्त की धनराशि खत्म होने के बाद निदेशालय को उपभोग प्रमाण पत्र भेज कर दूसरे किस्त की धनराशि मांगी जाएगी। स्टेडिमय के तैयार होने पर परशुरामपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि यहां से प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना सकेंगे। -आरपी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी।