गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़, चाचा-भतीजा गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली
गोरखपुर के गोला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित अपराधी चाचा-भतीजा गिरफ्तार किए गए। एक ...और पढ़ें

गोला पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। सौ- पुलिस
HighLights
गोला, गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़, दो वांछित अपराधी गिरफ्तार।
मुठभेड़ में अब्दुल रहमान उर्फ राजू के पैर में लगी गोली।
गिरफ्तार चाचा-भतीजा गोवंशीय अवशेष मामले में वांछित थे।
जागरण संवाददाता, गोला, (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के मालहनपार रोड चीनी मिल के पास शनिवार भोर में लगभग साढ़े चार बजे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो बाइक से चार वांछित बदमाश पुलिस को देखकर तमंचे से फायरिंग करने लगे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि बाइक चला रहा दूसरा बदमाश वहीं गिरकर चोटिल हो गया।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाश चाचा-भतीजा हैं। जिनकी पहचान सिकरीगंज थाना के इमलीडीहखुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू और उसका चाचा नूरूल हसन के रूप में हुई।
अब्दुल रहमान के दाहिने पैर में गोली लगी है। गोला में शुक्रवार सुबह निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत अवशेष मिले थे। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गोला-कौड़ीराम मार्ग पर हंगामा किया था।
यह भी पढ़ें- 12 जोड़ी ट्रेनों से टीटीई सीट खत्म, IRCTCSO ने जताया विरोध
सीडीआर की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान कर तलाश में लगी थी। पकड़े गए दोनों बदमाश एक कसाई की मदद से आवारा गोवंश का काटकर उनका बीफ बेचने का काम करते हैं। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
