विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मदीना में फंसे गोरखपुर के 40 जायरीन, घर वापसी का इंतजार

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:28 AM (IST)

गोरखपुर के 40 जायरीन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण हवाई सेवाओं में व्यवधान से मदीना में फंस गए ...और पढ़ें

पश्चिम एशिया में तनाव से उड़ानें प्रभावित। सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम एशिया में तनाव से उड़ानें प्रभावित। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गोरखपुर के 40 जायरीन मदीना में फंसे हुए हैं।

  2. पश्चिम एशिया में तनाव से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

  3. जायरीन की 21 अक्टूबर को वापसी होनी थी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उमरा की इबादत के लिए सऊदी अरब के मदीना गए गोरखपुर के 40 जायरीन की घर वापसी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उन्हें 21 अक्टूबर को भारत लौटना था, लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित होने से उनकी वापसी की योजना अटक गई है।

निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंच पाने से जायरीन के स्वजन भी चिंतित हैं। सभी की निगाहें उड़ानों के दोबारा नियमित संचालन और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था पर टिकी हैं।

सऊदी अरब के लिए उड़ानों का संचालन प्रभावित होने से दूसरे शहरों और राज्यों के उमरा यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उड़ानें निरस्त होने या उनके संचालन पर रोक बढ़ने से यात्रियों के सामने स्वदेश लौटने की अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में गोरखपुर के जायरीनों की वापसी को लेकर भी इंतजार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव का आज आएगा परिणाम, भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर

उमरा के लिए सऊदी अरब गए जायरीन धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश लौटने की तैयारी में थे। 21 अक्टूबर को उनकी वापसी निर्धारित थी, लेकिन हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। अब उनकी वापसी उड़ानों की उपलब्धता और संबंधित एयरलाइंस की व्यवस्था पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी आगे, मतगणना पर विवाद