विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर ओटीएस योजना: करदाताओं को मिली 84 लाख की छूट, निगम को 3.84 करोड़ की वसूली

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:55 AM (IST)

गोरखपुर नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) से अब तक 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई है और करदाताओं ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. ओटीएस योजना से 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

  2. करदाताओं को 84.08 लाख रुपये की छूट प्रदान की गई।

  3. योजना के तहत 23,783 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का करदाता काफी फायदा उठा रहे हैं। योजना के तहत अब तक 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। वहीं, 23,783 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर निगम और शासन के पोर्टल पर आए आवेदनों के आधार पर 1,881 संपत्तियों के स्वामियों ने कर का भुगतान कर दिया है। योजना के तहत बकायेदारों को अब तक 84.08 लाख रुपये की छूट भी दी जा चुकी है।

27 अक्टूबर 2026 तक नगर निगम और शासन के दोनों पोर्टल पर बड़ी संख्या में करदाताओं ने ओटीएस का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। शासन के पोर्टल पर 16,942 और नगर निगम के पोर्टल पर 6,841 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह कुल आवेदनों की संख्या 23,783 पहुंच गई है।

योजना के तहत दोनों पोर्टल को मिलाकर 26.35 करोड़ रुपये की मांग दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष अब तक 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। हालांकि, आवेदन करने वाले सभी करदाताओं ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। ऐसे में नगर निगम के सामने अधिक से अधिक बकायेदारों से भुगतान कराने की चुनौती है।

हालांकि नगर निगम प्रशासन का जोर है कि अधिक से अधिक बकायेदार योजना का लाभ उठाकर अपना गृहकर जमा करें। इससे एक ओर करदाताओं को बकाया भुगतान में राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटी, विपक्ष ने मतगणना का किया बहिष्कार

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने कहा कि ओटीएस के तहत बकाया कर जमा करने पर निर्धारित नियमों के अनुसार छूट दी जा रही है। इससे करदाताओं को राहत मिलने के साथ ही नगर निगम की राजस्व वसूली बढ़ने की उम्मीद है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले करदाताओं से भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में सड़क सुरक्षा के दावे हवा-हवाई, अंधेरे और अव्यवस्थाओं में सफर