विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में दो प्रेमियों के बीच फंसी शादीशुदा महिला, पुराने प्रेमी ने किया हंसिए से हमला

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:46 AM (IST)

गुलरिहा क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसके पुराने प्रेमी ने हंसिए से हमला कर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गुलरिहा में पुराने प्रेमी ने महिला पर हंसिए से हमला किया।

  2. महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर प्रेमी भड़क गया था।

  3. बचाव में महिला के हाथ में गंभीर चोट लगी, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, भटहट, गोरखपुर। एक गांव में मंगलवार रात शादीशुदा प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर पुराना प्रेमी भड़क गया। कहासुनी के दौरान उसने हंसिए से महिला पर हमला कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर हंसिया हाथ में लग गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

यह घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला पति और चार बच्चों के साथ रहती है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। महिला का पति मानसिक रूप से बीमार है। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी से चलती है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार महिला का पड़ोस के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी दौरान उसका दूसरे गांव के एक युवक से भी संबंध हो गया। दूसरा युवक शराब की दुकान के बाहर चखना बेचता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे दूसरा युवक महिला के कमरे में पहुंचा था। इसी दौरान पुराना प्रेमी भी महिला के घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से 6 ट्रेनें रद, 26 का मार्ग बदला

बच्चों को बरामदे में सोता देखकर वह कमरे में पहुंचा तो महिला को दूसरे युवक के साथ देख भड़क गया। कहासुनी के बीच दूसरा युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। नाराज होकर पुराने प्रेमी ने कमरे में रखा हंसिया उठाकर महिला पर हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अब खुले रहेंगे सड़क यातायात के लिए बंद समपार फाटक, रेलवे बोर्ड ने बदले नियम