दीपावली-छठ पर गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दीपावली छठ पर्व के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन।
गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच दो फेरे।
06, 07, 13 और 14 नवंबर को चलेगी ट्रेन।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर दिल्ली से आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनसार 04022/04021 नंबर की नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दो फेरा में चलाई जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 06 व 13 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार तथा गोरखपुर से 07 व 14 नवम्बर को प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में RPF और RPSF ग्रुप 'सी' के जवानों को मिलेगा दीपावली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस का एलान
- 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर पूजा स्पेशल नई दिल्ली से दोपहर बाद 02:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाज़ियाबाद से 03:20 बजे, मुरादाबाद से शाम 05:58 बजे, बरेली से 07:17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से रात 11:30 बजे होते हुए गोंडा, बस्ती होते हुए दूसरे दिन सुबह 04:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद से 07:42 बजे, बस्ती से 08:05 बजे, गोंडा से
- 09:45 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से दोपहर बाद 01:10 बजे चलकर बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।