गोरखपुर में रेलकर्मियों को मिले अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी फ्लैट्स, GM ने सौंपी चाबी
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर को अपनी पहली मल्टी स्टोरी बिल्डिंग 'रेल संगम विहार' मिली, जिसका उद्घाटन महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ...और पढ़ें

रेलकर्मियों के बच्चों से कटवाया नवनिर्मित ‘रेल संगम विहार‘ का फीता। जागरण
HighLights
पूर्वोत्तर रेलवे को गोरखपुर में पहली मल्टी स्टोरी बिल्डिंग मिली।
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने 'रेल संगम विहार' का उद्घाटन किया।
100 टाइप थ्री फ्लैट्स 36.55 करोड़ रुपये की लागत से बने।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर को पहली मल्टी स्टोरी बिल्डिंग मिल गई है। गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रेलकर्मियों के बच्चों से नवनिर्मित ‘रेल संगम विहार‘ का फीता कटवाकर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने रेलकर्मियों के स्वजन को फ्लैट की चौबी सौंपी। इससे पूर्व रेल भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए उपाध्यक्ष मनोज गर्ग ने महाप्रबंधक को नवनिर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग को हस्तांतरित किया। अतिथियों ने अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार बहुमंजिला रेलवे आवासों में कर्मचारियों के लिए उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 12,697 वर्ग मीटर में नवनिर्मित ‘रेल संगम विहार‘ के तीन बहुमंजिला टावरों में टाइप थ्री के 100 फ्लैट्स बनाए गए हैं। जिसकी कुल लागत 36.55 करोड़ रुपये है।
इन बहुमंजिला टावरों में टावर वन (राप्ती)- 09 मंजिल (36 फ्लैट्स), टावर टू (सरयू)- 08 मंजिल (32 फ्लैट्स) तथा टावर थ्री (रोहिणी)- 08 मंजिल (32 फ्लैट्स) का बनाया गया है, जिसमें 141 कार पार्किंग का स्थान एवं तीनों टावरों में फायर सेफ्टी से लैस दो-दो लिफ्ट की व्यवस्था की गई है।
महाप्रबंधक के हाथों पुरस्कृत हुए विजयी प्रतिभागी
रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कविताओं की अंत्याक्षरी बड़ी ही रोमांचक रही। उसकी जीवंत प्रस्तुति खूब सराही गई। समापन अवसर पर गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
यह भी पढ़ें- बैंक हड़ताल से गोरखपुर में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित
महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे विद्यालय में शिक्षकों द्वारा भारतीय संस्कृति को संभालते हुए उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह बहुत ही सराहनीय है। इस प्रतियोगिता में ओवर आल प्रथम स्थान एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय स्थान एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय स्थान एनई रेलवे बालिका इंटर कालेज ने हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
