विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक हड़ताल से गोरखपुर में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:42 AM (IST)

गोरखपुर में 11 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे, जिससे लगभग 500 ...और पढ़ें

गोरखपुर जिले में करीब 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका। जागरण

गोरखपुर जिले में करीब 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका। जागरण

HighLights

  1. बैंक प्रबंधन और यूएफबीयू के बीच वार्ता विफल, हड़ताल तय।

  2. गोरखपुर में 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

  3. जिले में लगभग 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बैंक प्रबंधन, वित्त मंत्रालय और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में दो दिनों से चल रही वार्ता विफल हो गई। इसके बाद 11 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल तय हो गई है। शुक्रवार को हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इससे जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।

हड़ताल में जिले के स्टेट बैंक समेत सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के करीब 3000 अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। यूएफबीयू में एआइबीईए, एआइबीओसी, एनसीबीई, एआइबीओए, बीईएफआइ, आइएनबीओसी और आइएनबीईएफ समेत सात यूनियनें शामिल हैं। ये यूनियनें बैंकिंग कार्यबल के 90 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करती हैं।

ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि सार्वजनिक, निजी, विदेशी और ग्रामीण बैंकों के करीब आठ लाख अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। यूएफबीयू की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग, बैंक अधिकारियों के लिए प्रस्तावित पीएलआई की समान योजना, आइडीबीआई के विदेशीकरण पर रोक और पेंशन अपडेशन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डंपर ने कार को घसीटा, पुलिस ने घेराबंदी कर बचाई दो युवकों की जान


यूएफबीयू गोरखपुर के संयोजक यूपीएन सिंह ने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि शाखाओं में नकदी लेनदेन प्रभावित हो सकता है। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल भी प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गईं तो अक्टूबर के अंत में अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें- तीन शादियों के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, चौकी में जमकर हुआ हंगामा