तीन शादियों के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, चौकी में जमकर हुआ हंगामा
पीपीगंज में एक 28 वर्षीय युवती, जिसकी तीन शादियां हुई थीं, दो महीने पहले अपने चौथे आशिक के साथ फरार ...और पढ़ें

चौकी पर हंगामा करतीं महिलाएं।
HighLights
पीपीगंज की 28 वर्षीय युवती चौथे आशिक संग फरार हुई थी।
पुलिस ने गुमशुदगी के बाद युवती को बरामद कर मां को सौंपा।
युवती के आशिक के परिजनों और मायके वालों ने हंगामा किया।
संवाद सूत्र,पीपीगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के एक वार्ड की 28 वर्षीय युवती की तीन शादियां हुई थी, लेकिन युवती तीनों पतियों का घर छोड़ कर चौथे आशिक के साथ दो माह पूर्व फरार हुई थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा था गुमशुदगी के आधार पर पीपीगंज पुलिस ने युवती को बरामद कर मां को सौंप दिया है।
पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड की 28 वर्षिय युवती की दो शादियां पहले हुई थी, जब कि युवती के दोनों पति की मौत हो चुकी है। वहीं, युवती की तीसरी शादी हुई और तीसरा पति मौजूद है। लेकिन युवती के हरकतों को लेकर तीसरा पति डाइवर्स दाखिल किया है।
युवती को बरामद कर मां को सौंपा
वहीं, युवती अपने चौथे आशिक के साथ दो माह पूर्व कही चली गई। तों युवती के परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी जिसपर पीपीगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई किया था जब कि पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को युवती को बरामद कर मां को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
इस घटना में युवती के चौकी पर पहुंचते ही युवती के आशिक के परिजन पत्नी और युवती के मयके की दर्जनों महिलाओं ने पीपीगंज पुलिस चौकी पर पहुंच कर हंगामा करने लगी, जिसपर पुलिस ने सभी महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करा कर चौकी से हटा दिया हैं।
यह भी पढ़ें- प्रेमी संग पत्नी फरार, समझाने के बाद भी घर लौटने से किया इनकार; मजबूर पति ने ब्वॉयफ्रेंड से ही करवा दी शादी
इस संबंध में पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह से बात की गया तों उन्होंने कहा कि युवती बालिक है। जिसके साथ जाना चाहेगी उसको सुपुर्द किया जायेगा।
