Move to Jagran APP

Gorakhpur Nikay Chunav Result: पहली बार 'हाथी' को मिली कुर्सी, गोला बाजार नगर पंचायत में लालती बनीं अध्यक्ष

Gorakhpur Nagar Nigam Election 2023 Result गोला बाजार नगर पंचायत में पिछली बार भाजपा से जीत दर्ज करने वाली लालती इस बार हाथी पर सवार होकर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। 2521 मतों के अंतर से लालती ने जीत दर्ज की।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Sun, 14 May 2023 09:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2023 09:05 AM (IST)
गोला बाजार नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर विजयी लालती। -जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के गोला बाजार नगर पंचायत में पुराना चेहरा ही अध्यक्ष बनने में कामयाब रहा। इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बसपा ने जीत दर्ज कर जिले में अपना खाता खोला। 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष बनने वाली लालती इस बार हाथी पर सवार होकर 2521 मतों के अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। उन्हें 10409 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी किरन देवी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्हें 7888 वोट मिले हैं। अन्य कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। सपा की प्रत्याशी सहोदरी को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रत्याशी चंपा से भी कम वोट मिले। चंपा को 1493 जबकि सहोदरी को 1476 वोट से संतोष करना पड़ा। जिले के दक्षिणांचल में सरयू नदी के तट पर स्थित गोला नगर पंचायत जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत है। इसका गठन 1872 में किया गया था।

जियाउल व देवेंद्र ने बनाया रिकार्ड, पांचवीं बार जीते

नगर निगम चुनाव में इस बार दो पार्षदों ने रिकार्ड बनाया है। पहली बार हुआ है कि जब दो पार्षद लगातार पांचवीं बार चुने गए हैं। घंटाघर के सपा पार्षद जियाउल इस्लाम और सिविल लाइंस द्वितीय के भाजपा पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। नए बोर्ड में यह दोनों सबसे पुराने सदस्य होंगे। भाजपा के निवर्तमान उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने तीसरी बार खुद चुनाव जीता है। एक बार माता ने चुनाव जीता था। विजय चौक से भाजपा पार्षद मनु जायसवाल ने हैट्रिक बनाई। मनु के पहले पिता सुरेंद्र दो बार जीते थे।

घघसरा नगर पंचायत में पहले चुनाव में ही खिल गया कमल

घघसरा नगर पंचायत के गठन के बाद पहले चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रभाकर दुबे ने निर्दल प्रत्याशी विकास राज को 671 मतों से हराकर जीत दर्ज की। प्रभाकर को छोड़ सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। यहां शुरू से कांटे की लड़ाई रही हालांकि भाजपा प्रत्याशी की बढ़त जारी रही। निर्दल प्रत्याशी कुसुमलता भी लड़ाई में बनी रहीं, उन्हें 2108 वोट मिले। सपा प्रत्याशी बृजेश को 1690 एवं बसपा के संतोष कुमार सिंह को 747 वोट मिले। घघसरा नगर पंचायत का गठन सहजनवा तहसील के पाली ब्लाक के दो दर्जन गांवों को मिलाकर वर्ष 2022 में किया गया था। यहां अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए प्रभाकर दुबे इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं।

सदस्य पद पर इन्हें मिली जीत

वार्ड              पार्टी        प्रत्याशी

वार्ड संख्या 1 बसपा अनुपमा जिज्ञासु

वार्ड संख्या 2 भाजपा राकेश कुमार

वार्ड संख्या 3 निर्दल अभिमन्यु

वार्ड संख्या 4 भाजपा सुनीता

वार्ड संख्या 5 निर्दल सूर्यप्रकाश

वार्ड संख्या 6 बसपाशिवानन्द पाण्डेय

वार्ड संख्या 7 भाजपासंतोष

वार्ड संख्या 8 निर्दलशीला देवी

वार्ड संख्या 9 निर्दल - कमरूलहसन

वार्ड संख्या 10 निर्दलविनोद कुमार

वार्ड संख्या 11 भाजपा गिरजा देवी

वार्ड संख्या 12 निर्दल अवधेश

वार्ड संख्या 13 भाजपा विजय सिंह

वार्ड संख्या 14 निर्दल चन्दन शर्मा

वार्ड संख्या 15 भाजपा प्रीति मौर्या


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.