विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बंदर ने दौड़ाकर युवक के पेट में मारा पंजा, लगे सात टांके

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:46 AM (IST)

गोरखपुर के जंगल हरपुर गांव में एक बंदर ने मनोज कुमार नामक युवक पर हमला कर उसके पेट में पंजा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में बंदर ने युवक के पेट पर पंजा मारा।

  2. हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, लगे सात टांके।

  3. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदर को पकड़ने की मांग की।

संवाद सूत्र, भटहट, गोरखपुर। बंदर ने दौड़ाकर एक युवक के पेट पर पंजा मार दिया। इससे उसके पेट में सात टांके लगे हैं। युवक के साथ के लोग भागकर बच गए। लोगों ने जिला प्रशासन ने इस बंदर को पकड़ने की मांग की है।

गुलरिहा थाना के जंगल हरपुर गांव के कुछ लोग गुरुवार की सुबह 10 बजे पांडेय टोला स्थित नहर पुलिस पर बैठे थे। उसी समय एक बंदर कहीं से आया और हमला बोल दिया। बंदर को अपनी तरफ आता देख अन्य लोग तो भागकर बच गए, लेकिन मनोज कुमार चपेट में आ गए।

बंदर ने उसके पेट पर नाखून मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और घायलावस्था में लेकर सीएचसी भटहट आए। यहां डाक्टरों ने सात टांके लगाए। डाक्टर ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर हत्याकांड: कार्तिकेय के सिर पर करीब से वार, युवती से गहराया राज, पुलिस जांच में नए खुलासे

गांव के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से बंदरों का झुंड गांव में उत्पात मचा रहा है। घरों में घुसकर सामान उठा ले जाना और बच्चों पर झपटना आम हो गया है। गांव के मधुसूदन पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र चौहान आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर हत्याकांड: गांव का 'मिलनसार' लड़का और खामोश रात, क्यों रहस्य बन गई कार्तिकेय की हत्या