‘मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं, नंबर ले लो...बात करते रहना’, यूपी में मनचले ने सरेराह छात्रा को किया प्रपोज
गीडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को स्कूल से लौटते समय रोककर मोबाइल नंबर मांगने और अभद्र टिप्पणी करने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
स्कूल से लौटती नाबालिग छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़।
आरोपियों ने मोबाइल नंबर मांगा, अभद्र टिप्पणी की।
विरोध करने पर मारपीट, छह लोगों पर केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा के स्कूल से आते समय रास्ते में रोक मोबाइल नंबर मांगने और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है। आरोपित ने छात्रा से बोला कि ‘मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं, नंबर ले लो, बात करते रहना’। विरोध करने पर मारपीट की गई। किशोरी की मां के तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज की है।
पुलिस को दिए तहरीर में छात्रा की मां ने कहा है कि 15 सितंबर को 17 वर्षीय पुत्री एक इंटर कालेज पढ़ने गई थी। दोपहर में बनौड़ा व बेलवा डाड़ी के बीच गांव जाने वाली सड़क पर पहुंची। आरोप है कि पहले से मौजूद गांव के युवक ने अकेला देख रास्ते में रोक लिया।
मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि ‘मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं, नंबर ले लो, बात करते रहना।’ किशोरी ने नंबर देने से मना किया तो आरोपित ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाया। घर पहुंच किशोरी ने स्वजनों को घटना बताई। उलाहना देने पर गाली- गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान से मारने और किशोरी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सपा का 2027 चुनाव के लिए पीडीए मंत्र, बूथ मजबूत कर बदलेंगे सत्ता का समीकरण
प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां के तहरीर पर आरोपित आशुतोष पुत्र राकेश, राजेश व राकेश पुत्र बालि करण, छोटू पुत्र चंद्रशेखर, विश्वनाथ पुत्र सोहरत तथा रामसफल पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
