विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में तीन नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 10 नामी कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरियां

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:05 PM (IST)

गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक में 3 नवंबर को एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 10 से अधिक निजी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. खोराबार ब्लॉक में 3 नवंबर को रोजगार मेला।

  2. 10 से अधिक निजी कंपनियां करेंगी भर्ती।

  3. 18-45 वर्ष के हाईस्कूल से स्नातक पात्र।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रोजगार मिशन के तहत तीन नवंबर को खोराबार ब्लॉक परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलने वाले मेले में निजी क्षेत्र की कम से कम 10 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

इसमें 18 से 45 वर्ष तक के हाईस्कूल से स्नातक उत्तीर्ण पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती होगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर आवेदन कर शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ पहुंचना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निश्शुल्क है। अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। यह जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने दी।

यह भी पढ़ें- PET को लेकर गोरखपुर में तैयारी पूरी: लखनऊ-आजमगढ़ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; देवरिया-महराजगंज के लिए मिलेंगी AC बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।