विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में मीरा पांडेय हत्याकांड का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा साथी कालू उर्फ कृष्णा भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 29 Oct 2026 07:25 AM (IST)

गोरखपुर में मीरा पांडेय हत्याकांड के एक आरोपित रवि निषाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

मुठभेड़ में गिरफ्तार महिला का हत्यारोपित। सौ. पुलिस मीडिया सेल

मुठभेड़ में गिरफ्तार महिला का हत्यारोपित। सौ. पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. मीरा पांडेय हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपित रवि निषाद घायल।

  3. दूसरे हत्यारोपित की तलाश जारी, पुलिस सक्रिय।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वाराणसी हाईवे पर बेलीपार क्षेत्र में मीरा पांडेय की हत्या में शामिल एक बदमाश को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कसिहार बंधे के पास घेराबंदी के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना में शामिल दूसरे आरोपित दूसरा आरोपित कालू उर्फ कृष्णा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया गिरफ्तार आरोपित की पहचान बेलीपार क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग निवासी रवि निषाद (23) पुत्र संजय निषाद के रूप में हुई है। मुखबिर से सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने कसिहार बंधे के पास घेराबंदी की थी। आरोपित को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सुबह करीब 3:20 बजे हिरासत में ले लिया। मौके से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। कार्रवाई में बेलीपार पुलिस के साथ एंटी थेफ्ट टीम, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम शामिल रही।

25 अक्टूबर को दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा :
मलांव गांव निवासी संतोष पांडेय ने 25 अक्टूबर को बेलीपार थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी मीरा पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। बेलीपार में टोल प्लाजा से आगे बढ़ने पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें- 'नियम से डेढ़ लाख लगेंगे, मुझे 20 हजार दो', गोरखपुर में जेई पर पोल हटाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप

सड़क पर गिरकर मीरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।पुलिस के अनुसार रवि निषाद के विरुद्ध मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास से संबंधित तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के धुरियापार में 500 करोड़ की लागत से लगेगी दवा फैक्ट्री, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार