गोरखपुर के धुरियापार में 500 करोड़ की लागत से लगेगी दवा फैक्ट्री, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार
गोरखपुर के धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सिमबायोटेक थेराप्यूटिक्स 500 करोड़ रुपये का निवेश कर दवा निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह ...और पढ़ें
-1793197538726_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
धुरियापार में 500 करोड़ की दवा कंपनी लगेगी।
सिमबायोटेक थेराप्यूटिक्स 35 एकड़ भूमि पर निवेश करेगी।
परियोजना से लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गीडा के धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में दवा निर्माण से जुड़ी बड़ी परियोजना आने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बड्डी की सिमबायोटेक थेराप्यूटिक्स प्राइवेट लिमिटेड यहां करीब 500 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने दवा निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 35 एकड़ भूमि मांगी है। गीडा प्रशासन ने इसके लिए धुरियापार में संभावित भूमि का निरीक्षण करा दिया है। अब आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस परियोजना से लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
गीडा प्रशासन की ओर से धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी कराया जा चुका है। अब भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। परियोजना के धरातल पर उतरने से गोरखपुर में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
दो चरणों में स्थापित होगी इकाई
कंपनी की ओर से दवा निर्माण इकाई की स्थापना दो चरणों में करने की योजना है। इसके तहत निवेश और निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। करीब 500 करोड़ रुपये की इस परियोजना से फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में गोरखपुर की औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। धुरियापार क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए गीडा की ओर से निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ाई जा रही है।
दवा निर्माण इकाई की स्थापना से प्रत्यक्ष रोजगार के साथ ही परिवहन, आपूर्ति और अन्य सहायक गतिविधियों में भी अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
धुरियापार में भूमि आवंटन की तैयारी
कंपनी ने अपनी प्रस्तावित परियोजना के लिए 35 एकड़ भूमि की मांग की है। गीडा प्रशासन की ओर से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधियों को जमीन दिखाई जा चुकी है। अब आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना की स्थापना का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
कंपनी की ओर से निवेश के लिए प्रस्ताव मिला है। उनके प्रतिनिधियों को धुरियापार में जमीन भी दिखाई जा चुकी है। जल्द ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।- विशाल कुमार, सीईओ, गीडा
