गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने हॉस्टल पहुंचे सीनियर छात्र, प्राचार्य ने लगाई फटकार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के राजेंद्र हॉस्टल में जूनियर छात्रों की रैगिंग करने पहुंचे सीनियर छात्रों को शिक्षकों ने ...और पढ़ें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज। जागरण
HighLights
सीनियर छात्रों ने जूनियरों की रैगिंग का प्रयास किया।
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर फटकारा।
सीनियर छात्रों ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के राजेंद्र हास्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों की रैगिंग करने पहुंचे करीब छह सीनियर छात्रों को शिक्षकों ने पकड़ लिया। चार दिन पुरानी बताई जा रही इस घटना की सूचना मिलने पर प्राचार्य डा. धर्मेन्द्र कुमार समेत कई शिक्षक हास्टल पहुंच गए। जूनियर छात्रों के सामने ही प्राचार्य ने सीनियर छात्रों को कड़ी फटकार लगाई। शिक्षकों की सख्ती के बाद सीनियर छात्रों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शिक्षकों और जूनियर छात्रों से माफी मांगी।
बीआरडी मेडिकल कालेज के राजेंद्र हास्टल में एमबीबीएस 2026 बैच के नए छात्र रहते हैं। इनका प्रवेश करीब 15 दिन पहले ही हुआ है। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस 2025 बैच के लगभग छह सीनियर छात्र जूनियरों की रैगिंग करने के उद्देश्य से हास्टल पहुंचे थे। इस पर हास्टल के सुरक्षा गार्ड ने एंटी रैगिंग स्क्वाड को सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्राचार्य समेत कई शिक्षक मौके पर पहुंच गए।
हास्टल में सीनियर छात्रों को देखकर प्राचार्य ने नाराजगी जताई और जूनियरों के सामने ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद मौके पर मौजूद शिक्षकों ने भी सीनियर छात्रों को बारी-बारी से समझाया। उन्होंने रैगिंग को गंभीर मामला बताते हुए इसके दुष्परिणामों से आगाह किया। शिक्षकों की समझाइश के बाद सीनियर छात्रों ने माफी मांगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, हर बूथ पर BLO रहेंगे मौजूद
इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआइसी) डा. अशोक यादव, दंत रोग विभागाध्यक्ष डा. मनोज यादव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डा. हरीश तिवारी और बायोकेमेस्ट्री विभाग के डा. राजकुमार यादव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 400 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जलभराव से बचने के लिए बढ़ेगी ऊंचाई
