बैंकाक से सोना लेकर गोरखपुर पहुंचे युवक से छिनैती, पुलिस को लेनदेन के विवाद की आशंका
गोरखपुर में बैंकाक से सोना लेकर आए युवक आशुतोष से दो ब्रेसलेट और दो चेन छीनने का आरोप लगा है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे लूट के बजाय आपसी लेनदेन का विवाद मान रही है और मामले की पड़ताल कर रही है।
-1795420048124_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बैंकाक से लाए सोने के आभूषण छीने जाने का आरोप।
पुलिस शुरुआती जांच में आपसी लेनदेन का विवाद मान रही है।
गोरखपुर में युवक से दो ब्रेसलेट, दो चेन छीनी गईं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बैंकाक से सोने के आभूषण लेकर गोरखपुर पहुंचे गोला क्षेत्र के युवक ने दो ब्रेसलेट और दो चेन छीनने का आरोप लगाया है। युवक की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, शुरुआती पड़ताल में मामला लूट के बजाय आपसी लेनदेन के विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक के दावों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
गोला क्षेत्र निवासी आशुतोष का कहना है कि वह मनोज तिवारी से बैंकाक में सोने के दो ब्रेसलेट और दो चेन लेकर आया था। कोलकाता से विमान के जरिये गोरखपुर पहुंचने के बाद वह एयरपोर्ट से कलेक्ट्रेट होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जा रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान मनोज का चचेरा भाई कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गया। युवक से पूछताछ कर उसके बताए घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। एयरपोर्ट से कलेक्ट्रेट और रोडवेज बस स्टेशन तक के रास्ते में उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन