'चांद छोड़कर चला गया...' WhatsApp स्टेटस लगाकर पति ने की खुदकुशी, दूसरी पत्नी ने भी साथ रहने से कर दिया था इनकार
गोरखपुर में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहने से इनकार करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
पत्नी के साथ रहने से इनकार पर पति ने की खुदकुशी।
आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप पर लगाया भावुक स्टेटस।
गोरखपुर में हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पत्नी का साथ रहने से इनकार करने के बाद युवक ने मंगलवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। इसके पूर्व उसने मेाबाइल फोन के वाट्सएप स्टेटस पर खुद की फोटो के साथ 'चांद मेरा छोड़ कर चला गया, अब जिएं किसके लिए' गाना लगाया था।
यह घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर स्थित गोनरापुरा टोला का है। बुधवार की सुबह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोनरपुरा टोला निवासी 30 वर्षीय भानु प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। दोनों भाई अलग रहते थे। पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां भानु के साथ रहती थीं। तीन वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। नवंबर 2025 में भानु ने गुलरिहा क्षेत्र के बूढ़ाडीह निवासी नेहा से दूसरी शादी की थी।
शादी के बाद से ही साथ रहने से कर रही थी इनकार
शादी के बाद से ही नेहा उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी और अक्सर मायके में रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार को मामले को लेकर गुलरिहा थाने में पंचायत हुई। इसके बाद भी पत्नी उसके साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई और दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें- इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ
इससे आहत होकर भानु घर पहुंचा और रात में मोबाइल पर फोटो व 'चांद मेरा छोड़ कर चला गया, अब जिएं किसके लिए' गाने का स्टेटस लगाया और अंदर से कमरा बंद कर फंदे से लटक गया। बुधवार भोर में जब एक रिश्तेदार ने वाट्सएप पर स्टेटस देखा तो उसने तुरंत भानु के भाई को फोन कर इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें- यूपी की 762 नगरीय निकायों की चमकेगी किस्मत, 33500 करोड़ पाने के लिए अधिकारियों को पूरा करना होगा ये टास्क
परिवार के लोगों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो खिड़की से झांककर देखने पर भानु का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर गुलरिहा थाने की सरहरी चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
