विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में अपार्टमेंट में खेल रही बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:32 PM (IST)

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में 7 वर्षीय बच्ची और 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

गोरखनाथ थाने के लाकअप दुष्कर्म का आरोपित।

गोरखनाथ थाने के लाकअप दुष्कर्म का आरोपित।

HighLights

  1. गोरखपुर अपार्टमेंट में दो बच्चियों से दुष्कर्म का मामला।

  2. 63 वर्षीय आरोपी अशोक त्यागी को भीड़ ने पीटा।

  3. पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में बच्ची व बालिका के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि 63 वर्षीय व्यक्ति ने सात वर्षीय बच्ची व 11 वर्ष की बालिका को को खेलने के दौरान अपने पास बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म की। घटना की जानकारी होने पर अपार्टमेंट के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मेरठ के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपित की पहचान अशोक कुमार त्यागी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मेरठ के शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले अपने बेटे के साथ गोरखनाथ स्थित अपार्टमेंट में रहता है।

आरोप है कि मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे अपार्टमेंट में बच्ची व बालिका खेल रही थीं। अशोक त्यागी ने दोनों बच्चियों को खेलने के बहाने अपने पास बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बच्चियों ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी तो वह लोग आरोपित के कमरे पर पूछताछ करने पहुंचे।

अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे परिवार को घटना की जानकारी हुई तो वह लोग भी पहुंच गए। आरोपित की पिटाई कर उसे गोरखनाथ थाना पुलिस को सिपुर्द कर दिया।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि अशोक कुमार त्यागी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जाएगा। आरोपित दो माह पहले मेरठ से अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाले अपने बेटे के पास आया था।

मोबाइल फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस के मुताबिक, आरोपित के मोबाइल फोन की जांच में आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस इन वीडियो की विषयवस्तु और बच्चियों से जुड़ी घटना से उनके संभावित संबंध की पड़ताल कर रही है। मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। आरोपित से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों से 25000 रुपये में खरीदी पिस्टल, पांच महीने बाद हुआ गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।