गोरखपुर में किशोरी को भगाने के आरोप में घर पर हमला, चार घायल; पुलिस तैनात
गोरखपुर के पीपीगंज में किशोरी को भगाने के आरोप में एक परिवार के घर पर हमला हुआ, जिसमें चार लोग ...और पढ़ें

गांव में तैनात पुलिस। जागरण
HighLights
किशोरी भगाने के आरोप में परिवार के घर पर हमला।
हमले में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर।
पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश।
संवाद सूत्र, पीपीगंज, गोरखपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित कोल्हुआ गांव में बुधवार रात किशोरी को भगाने के आरोप में एक परिवार के घर पर हमला हुआ। 20 लोग लाठी-डंडे और राड लेकर उनके घर पहुंचे और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान घर में मौजूद स्वजन के साथ मारपीट की गई।
घटना में चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल कमलेश गौड़ को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित के घर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
यह मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़ितों के अनुसार, वार्ड नंबर छह निवासी कुछ लोग आरोप लगा रहे थे कि उनके घर की नाबालिग किशोरी को वार्ड नंबर सात निवासी परिवार का किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसी आरोप को लेकर 20 लोग रात में कमलेश गौड़ के घर पहुंचे। घर अंदर से बंद होने पर आरोपितों ने ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर स्वजन से मारपीट शुरू कर दी की।
आरोप है कि कमलेश उस समय छत पर सो रहे थे। हमलावरों ने उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
घटना में किशन गौड़ और पूनम देवी व एक अन्य भी घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नार्थ राजेश गुनावत, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह, थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राप्ती-सरयू का रौद्र रूप, घरों में घुसा पानी; 35 गांव बाढ़ की चपेट में
इस मामले में शैलेश गौड़ की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में दो लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
