विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता मिला मोबाइल, नहाते वक्त अचानक लड़कियों की पड़ी नजर और मचा बवाल; जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:30 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 08:08 AM (IST)

गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता हुआ मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया। छात्राओं ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। जागरण

सांकेतिक तस्वीर। जागरण

HighLights

  1. मोहद्दीपुर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग मोबाइल।

  2. छात्राओं ने निजता के उल्लंघन पर पुलिस को दी सूचना।

  3. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा चालू हालत में मोबाइल फोन मिलने से मंगलवार देर रात हंगामा हो गया। छात्रा की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी के साथ कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्राओं ने आरोप लगाया कि मोबाइल को बाथरूम में इस तरह रखा गया था कि उससे उनकी वीडियो रिकार्ड हो रही थी। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हॉस्टल में 20 कमरों में 26 छात्राएं रहती हैं। इनमें शहर के विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले हास्टल में आई एक छात्रा आठ सितंबर की रात बाथरूम गई थी।

इसी दौरान उसकी नजर टिनशेड में फंसे सैमसंग के एंड्रायड मोबाइल फोन पर पड़ी। मोबाइल फोन का कैमरा चालू था और उसका रुख हायलेट की तरफ था। छात्रा ने पहले अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाया और अन्य छात्राओं को जानकारी दी। मोबाइल फोन की जांच में पांच-छह छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो मिलने की बात सामने आई।

UPPolice

इसके बाद छात्राओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ छात्राओं ने वीडियो अपने मोबाइल में भी सुरक्षित कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर महिला वार्डेन से पूछताछ की गई। वार्डेन ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में इस्तेमाल किए गए पैड इधर-उधर फेंकने से गंदगी होती थी।

इसी का पता लगाने के लिए रात 10 बजे मोबाइल फोन को रिकार्डिंग मोड में रख दिया था। हालांकि पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ वीडियो डिलीट किए। छात्राओं के मोबाइल से भी वीडियो हटवाए गए।

यह भी पढ़ें- 'इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा'... गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को धमकाते दरोगा का Video वायरल

इसके बावजूद कुछ वीडियो प्रसारित होने की जानकारी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सिंह? जिनके काम के मुरीद हुए CM योगी, मिला सम्मान