'इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा'... गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को धमकाते दरोगा का Video वायरल
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
HighLights
पुलिस-छात्र विवाद का वीडियो गोरखपुर विश्वविद्यालय से वायरल।
दरोगा ने छात्रों को अतिरिक्त बल बुलाने की धमकी दी।
निष्कासित छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई थी झड़प।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा छात्रों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में दरोगा कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं है और छात्र कॉलर पकड़ने पर उतारू हैं। इसके बाद वह कहते हैं, 'इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... ये गोरखपुर पुलिस है।'
बताया जा रहा है कि आठ सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में निष्कासित छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान अतिरिक्त प्रॉक्टर और छात्रों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।
पुलिस के अनुसार, स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर प्रॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दरोगा का वीडियो सामने आया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सिंह? जिनके काम के मुरीद हुए CM योगी, मिला सम्मान
