विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर रसोई गैस कालाबाजारी केस: 25 लाख जुर्माना देकर बची पीपीगंज की एजेंसी, लाइसेंस बहाल

By Durgesh TripathiEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 26 Nov 2026 07:48 PM (IST)

पीपीगंज की आशीष इंडेन गैस सर्विस का लाइसेंस, जो सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में निलंबित हुआ था, 25 लाख रुपये का जुर्माना भरने के बाद बहाल कर दिया गया है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आशीष इंडेन गैस सर्विस का लाइसेंस 25 लाख जुर्माने पर बहाल।

  2. मालिक पवन वर्मा को सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग में जेल हुई थी।

  3. कन्हैया गैस सर्विस का लाइसेंस अभी तक निलंबित है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की पुष्टि के बाद निलंबित किया गया आशीष इंडेन गैस सर्विस पीपीगंज का लाइसेंस बहाल कर दिया गया है। इंडियन ऑयल ने 25 लाख रुपये जुर्माना जमा कर एजेंसी को सिलेंडर वितरण का अधिकार फिर से दे दिया है।

मार्च में नौसढ़ चौराहे पर एजेंसी के मालिक पवन वर्मा रात में रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक करते हुए पकड़े गए थे। इनको जेल भी भेजा गया था। पवन वर्मा के रिश्तेदार की नौसढ़ स्थित कन्हैया गैस सर्विस से भी सिलेंडर की कालाबाजारी की पुष्टि हुई थी। हालांकि इस एजेंसी का लाइसेंस अभी बहाल नहीं किया गया है।

यह है मामला

पीपीगंज के आशीष इंडेन गैस सर्विस को 10 मार्च को गीडा बाटलिंग प्लांट से 625 घरेलू गैस सिलेंडर दिए गए थे। एजेंसी संचालक पवन वर्मा ने सिलेंडर गोदाम में न उतारकर ट्रक नौसढ़ रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ा कर सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू कर दी।

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर एजेंसी मालिक पवन वर्मा, परिवहन ठीकेदार मेसर्स प्रेस्टीज मूवर्स, ट्रक चालक अली मोहम्मद और गैस एजेंसी के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पवन वर्मा के साले व कन्हैया इंडेन गैस सर्विस के मालिक अनिल वर्मा भी मंगलवार रात पिकअप पर सिलेंडर लेकर ब्लैक में बेचने के लिए नौसढ़ पहुंचे।

पिकअप पर मेसर्स कन्हैया इंडेन गैस सर्विस नौसढ़ का बैनर मिला। डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर दोनों एजेंसियों का लाइसेंस निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें- 25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार... यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र


कंपनी के नियमों के तहत कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया अपनाई गई है। एजेंसी संचालक ने जुर्माना की राशि जमा कर दी है। अभी तीन से चार हजार कनेक्शन ही एजेंसी को ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इनका कार्य व्यवहार देखने के बाद अन्य उपभोक्ताओं को एजेंसी से संबद्ध किया जाएगा। -रवि कुमार चन्देरिया, उप महाप्रबंधक, इंडियन आयल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।