विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, गोरखपुर पुलिस ने सिंडिकेट पर कसा 'गैंगस्टर एक्ट' का शिकंजा

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:04 AM (IST)

गोरखपुर पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और देह व्यापार का मामला।

  2. गोरखपुर पुलिस ने संगठित गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया।

  3. आरोपी स्पा सेंटर में नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाते थे।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नाबालिग किशोरी को स्पा सेंटर और होटल में काम दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और देह व्यापार कराने वाले आरोपितों पर गोरखनथ पुलिस ने गैंग्सटर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर किशोरी को बंधक बनाकर रखते थे, उसे नशीला पदार्थ देते थे और वैश्यावृत्ति के लिए इस्तेमाल करते थे। अब पुलिस आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी बीते एक जनवरी को लापता हो गई थी। वह अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड के साथ करीमनगर स्थित एक होटल में पहुंची थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसका दोस्त मौका पाकर भाग निकला। आरोप है कि होटल मालिक अभय सिंह उर्फ धीरेंद्र सिंह और मैनेजर आदर्श पांडेय ने भी किशोरी के साथ ज्यादती की और उसे बेतियाहाता स्थित एक बिना बोर्ड वाले स्पा सेंटर में भेज दिया। तीन दिन तक वहां बंधक बनाकर रखने के बाद किशोरी को बड़हलगंज के एक स्पा सेंटर में भेज दिया गया, जहां दोबारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपित किशोरी की आंखों में दवा डालते थे और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेसुध कर देते थे। इसके बाद स्पा सेंटर आने वाले ग्राहकों को अटेंड करने के लिए मजबूर किया जाता था और उससे मिलने वाले रुपये से आरोपित अनुचित आर्थिक लाभ कमाते थे।

इस प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में होटल मालिक अभय, मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा मैनेजर अंकित कुमार, विजेता होटल के मालिक विजय यादव और नाबालिग दोस्त समेत अन्य आरोपितो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार की थी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस जांच में इस संगठित आपराधिक सिंडिकेट की पुष्टि होने के बाद सभी पर गैंग्सटर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

इनके विरुद्ध हुई है कार्रवाई
सहजनवा थाना के डोहरिया बाजार निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह, हाल पता आदर्शनगर एलमुनियम फैक्ट्री रोड बशारतपुर थाना शाहपुर। गोला थाना के गंगवल निवासी आदर्श पाण्डेय, केशवापार चाड़ी निवासी अनुराग राय। कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना, होलिया निवासी शिवनन्दन उर्फ आदित्य मिश्रा उर्फ आलोक पण्डित।

रामगढ़ताल थाना के भरवलिया बजुर्ग तारामंडल निवासी रामभवन यादव, सिद्धार्थ इंकलेव निवासी शैलेन्द्र कुमार। गगहा थाना के गंजपुर निवासी अंकित कुमार। महराजगंज जनपद के नदुआ बाजार निवासी समिरुन्निशा उर्फ सिमरन, हाल पता धुसवा टोला फुलवरिया गुलरिहा बाजार थाना गुलरिहा। हरपुर बुदहट थाना के करनपुरा निवासी शिवभोले पाण्डेय उर्फ बिट्टू। गीडा थाना के बनौड़ा निवासी विजय कुमार यादव, हाल पता विजेता होटल नौसढ थाना गीडा के विरुद्ध गैंग्सटर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता मिला मोबाइल, नहाते वक्त अचानक लड़कियों की पड़ी नजर और मचा बवाल; जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस

निलंबित हुए थे छह पुलिसकर्मी
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन एसएसपी ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। जांच में पाया गया था कि घर छोड़ने के बाद पीड़िता इन पुलिसकर्मियों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले होटल और स्पा सेंटरों में रुकी हुई थी।

करीब 17 दिनों तक किशोरी के लापता रहने और उसके साथ हुई इस गंभीर वारदात को रोकने व समय पर सुराग लगाने में नाकाम रहने के चलते पूरी कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे, जिसके बाद एसएसपी ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ शशिभूषण राय और पांच चौकी प्रभारियों को निलंबित किया था।

यह भी पढ़ें- ट्रेन नहीं, अब तो लेट-लतीफी ही पहचान! कुशीनगर एक्सप्रेस 14 और पाटलिपुत्र 4 घंटे लेट