ट्रेन नहीं, अब तो लेट-लतीफी ही पहचान! कुशीनगर एक्सप्रेस 14 और पाटलिपुत्र 4 घंटे लेट
गोरखपुर के रास्ते चलने वाली कुशीनगर और लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लगातार तीन दिनों से विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

कुशीनगर 14 और पाटलिपुत्र चार घंटे लगातार हो रही विलंबित। जागरण
HighLights
कुशीनगर और लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लगातार तीन दिन से विलंब।
कुशीनगर एक्सप्रेस 14 घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे लेट।
निर्माण कार्य और नानइंटरलाकिंग के कारण यात्री परेशान।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। गोरखपुर के रास्ते चलने वाली लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस का समय पालन तो पटरी से उतर गया है। यह दोनों ट्रेन लगातार तीन दिन से विलंब से चल रही हैं।
कुशीनगर 14 घंटे और लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे विलंब हो रही हैं। बुधवार को तो गोरखधाम एक्सप्रेस भी ढाई घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची। यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। भूखे-प्यासे गोरखपुर पहुंच रहे हैं।
15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र बुधवार को चार घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची। 15033 नंबर की ट्रेन एक दिन पहले पांच घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची थी। यह ट्रेन लगातार विलंब हो रही है। 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस भी ढाई घंटे लेट गोरखपुर पहुंची। सबसे अधिक परेशान गोरखपुर से एलटीटी के बीच चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के यात्री हो रहे हैं।

आठ सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 22538 नंबर की ट्रेन समाचार लिखे जाने तक लगभग 14 घंटे विलंब से सहजनवा पहुंची थी। यह ट्रेन चार घंटे लेट से रवाना हुई थी। सात सितंबर को चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी 14 घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची थी।
छह सितंबर को चलने वाली कुशीनगर भी 14 घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची। लोकमान्य तिलक टर्मिनस में बैठे यात्री सुबह 07:10 बजे के बजाय रात नौ बजे के आसपास पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर की उफनाती नदी में पलटी नाव, निरीक्षण करने पहुंचे लेखपाल गिरे
जानकारों का कहना है कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के घाघरा घाट और मानकनगर के अलावा अन्य क्षेत्रीय रेलवे के रेख खंडों पर जगह-जगह रेल लाइनों पर चल रहे निर्माण कार्य व नानइंटरलाकिंग के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं।
