विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोती संवर्धन योजना: मोती पालन से गोरखपुर के किसानों की बदलेगी किस्मत, अनुदान के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:14 PM (IST)

गोरखपुर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोती संवर्धन योजना को जल्द गति मिलेगी। इसके लिए 18 लाख रुपये ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मोती संवर्धन योजना से किसानों की आय बढ़ेगी।

  2. योजना के लिए 18 लाख रुपये का बजट निर्धारित।

  3. गोरखपुर में जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की मोती संवर्धन योजना को जिले में जल्द गति मिलने वाली है। योजना के क्रियान्वयन के लिए 18 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विभाग इस माह में शासन से धन मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद लाभार्थियों का लक्ष्य तय कर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए तरीके के व्यवसाय की शुरुआत से किसानों के जीवन में बदलाव आएगा।

मोती उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सितंबर में चरगावां स्थित कृषि भवन सभागार में गोरखपुर मंडल के 15 चयनित किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था। विशेषज्ञ आनंद कुमार और डॉ. अय्यूब ने सीपियों के चयन, उनमें न्यूक्लियस (केंद्रक) प्रत्यारोपित करने और तालाब प्रबंधन की जानकारी दी थी। इसके बाद योजना को आगे बढ़ाने की कार्रवाई चल रही है।

योजना के तहत किसान अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार तीन श्रेणियों में मोती उत्पादन इकाई स्थापित कर सकेंगे। पहली श्रेणी में दो, दूसरी में पांच और तीसरी में 15 हजार सीप के पालन की व्यवस्था होगी। इससे छोटे और बड़े किसान मोती उत्पादन को आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में अपना सकेंगे।

उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने बताया कि योजना को लेकर अभी किसानों में अपेक्षित जागरूकता नहीं है। इस कारण आवेदन भी कम आए हैं। विभाग अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के लिए जागरूक करेगा। आवेदकों की संख्या कम होने पर आवश्यकतानुसार दोबारा पोर्टल खोला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- हरदोई में 1.84 करोड़ से बनेंगे चार राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, 25 गांवों को मिलेगा बेहतर इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।