गोरखपुर में 570 इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को नहीं मिली सब्सिडी, वेरिफिकेशन न करने वाले डीलरों की ब्लॉक होगी आईडी
गोरखपुर में 570 इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की सब्सिडी आवेदन त्रुटियों और डीलर सत्यापन में ढिलाई के कारण फंसी हुई है। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गोरखपुर में 570 ईवी मालिकों की सब्सिडी फंसी है।
आवेदन त्रुटियों और डीलर सत्यापन में ढिलाई मुख्य कारण।
13 अक्टूबर तक सत्यापन न करने पर डीलरों की आईडी ब्लॉक।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वाहन) खरीदने वाले गोरखपुर के 570 मालिकों की सब्सिडी फंसी हुई है। सरकार मालिकों को सब्सिडी देना चाहती है, लेकिन आवेदन सही नहीं होने से उनके खाते में धन नहीं पहुंच पा रहा है। शासन की ओर से सब्सिडी का भुगतान जल्द कराने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
इसके तहत सभी अधिकृत ईवी डीलरों को पोर्टल पर लंबित आवेदनों और वाहनों के विवरण का सत्यापन 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले डीलरों की वाहन-4.0 आईडी ब्लॉक कर दी जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार के अनुसार पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ईवी खरीदारों को सब्सिडी दी जा रही है। ई-कार पर एक लाख व ई-बाइक पर पांच हजार की सब्सिडी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं।
ईवी सब्सिडी पोर्टल की समीक्षा में सामने आया है कि दस्तावेजों और बैंक विवरण में त्रुटियों के साथ ही डीलर स्तर पर सत्यापन में ढिलाई के कारण भुगतान अटका हुआ है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर और बांदा में स्थापित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, दोनों परियोजनाओं की DPR को मिली मंजूरी
