विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर हाईवे पर झपकी आने से पलटा डीसीएम, चालक-खलासी घायल

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Sat, 03 Oct 2026 10:38 AM (IST)

गोरखपुर के भीटी रावत में चालक को झपकी आने से एक डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे चालक और ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण

HighLights

  1. चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटा।

  2. भीटी रावत हाईवे पर हादसे में चालक-खलासी घायल हुए।

  3. पलटने से क्राकरी का सामान सड़क पर बिखर गया।

जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। भीटी रावत में शनिवार भोर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सहजनवा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बरेली के बेतरीचैन थाना क्षेत्र के बेपरसाना निवासी जावेद उत्तराखंड से क्राकरी का सामान लादकर डीसीएम से असम जा रहा था। शनिवार भोर में वह भीटी रावत हाईवे चौराहे पर कलाम बुक डिपो के सामने पहुंचा था।

इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। डीसीएम लहराते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक के अलावा बदायूं निवासी खलासी शहदाब भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- रेलवे प्वाइंट्समैन के लिए खुशखबरी, अब हर दो साल में मिलेगा अगला प्रमोशन ग्रेड

डीसीएम पलटने से क्राकरी का सामान सड़क पर बिखर गया। सुबह के समय वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सामान उठाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और डीसीएम को सड़क किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने बिखरे सामान को भी सुरक्षित कराया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़, चाचा-भतीजा गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली