विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में कुत्ते के विवाद में भाई की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही और किडनी निकालने का आरोप

Published: Fri, 01 May 2026 12:31 PM (IST)

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में कुत्ते को खाना खिलाने पर हुए विवाद में दो भाई घायल हो गए, जिसमें एक ...और पढ़ें

HighLights

  1. कुत्ते को खाना खिलाने पर हुआ विवाद।

  2. विवाद में घायल एक भाई की हुई मौत।

  3. अस्पताल पर लापरवाही, किडनी निकालने का आरोप।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के मंझरिया बड़गो गांव में कुत्ते को भोजन कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत को लेकर परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए गुरुवार की देर रात तक हंगामा किया।

किडनी निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंझरिया बड़गो निवासी अक्षयवर निषाद और उनके भाई पप्पू निषाद का 28 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही सुमित निषाद, राजकुमार निषाद, नेहा निषाद और रामवती निषाद से कुत्ते को भोजन कराने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद दोनों घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें वहां न ले जाकर निजी रीजेंसी अस्पताल में भर्ती करा दिए।

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पप्पू निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अक्षयवर निषाद को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि देर रात करीब 10:30 बजे डाक्टरों ने हालत गंभीर बताकर मेडिकल कालेज रेफर किया और एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिया, जबकि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- बरात में युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

आरोप है कि एंबुलेंस में रखने के बाद अस्पताल कर्मचारी मौके से चला गया। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि सिर में चोट होने के बावजूद पेट का आपरेशन क्यों किया गया। उन्होंने किडनी निकालने जैसी आशंका भी जताई। इन आरोपों को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने हालात को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।