विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में धनतेरस पर सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:38 AM (IST)

गोरखपुर के सहजनवा में धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी कर रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार राहुल को टक्कर मारी।

  2. धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी में था परिवार, खुशियां मातम में बदलीं।

  3. राहुल इकलौता बेटा था, हेलमेट न पहनने से जान गई।

जागरण संवाददाता, सहजनवा। धनतेरस पर बाजार में खरीदारी की तैयारी कर रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय राहुल यादव की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त कुनाल घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार चल रहा है।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची सहजजनवा पुलिस ने वाहन को किनारे कराकर यातायात का संचालन कराया।

महराजगंज जिले के मूल निवासी शैलेश यादव दुबई में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी बच्चों के साथ सहजनवा की घनश्याम नगरी में किराये के मकान में रहती हैं। शुक्रवार शाम उनका बेटा राहुल अपने दोस्त कुनाल के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। दोनों बस्ती-गोरखपुर लेन पर मुरारी इंटर कालेज के सामने नाले के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।

राहुल 11वीं का छात्र था और माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके साथ मां और दो बहनें किराये के मकान में रहती थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- कुकुर तिहार पर नेपाल से बढ़ी पालतू जानवरों की मांग, गोरखपुर के पेट्स कारोबार को मिली नई रफ्तार

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
हादसे के समय राहुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोट अक्सर जानलेवा साबित होती है। राहुल ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाया होता तो संभव है कि जान बच सकती थी या चोट की गंभीरता कम होती।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पांच दिन से लापता वृद्ध महिला का झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।