विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में डीएलएड परीक्षा आज से, जिले में 6888 प्रशिक्षु होंगे शामिल

Published: Mon, 21 Sep 2026 07:50 AM (IST)

गोरखपुर में डीएलएड परीक्षा-2026 आज से शुरू हो रही है, जिसमें कुल 6888 प्रशिक्षु शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान नकल ...और पढ़ें

प्रथम सेमेस्टर के 3512 प्रशिक्षु आठ केंद्रों पर होंगे शामिल, 23 सितंबर तक चलेगी परीक्षा। जागरण

प्रथम सेमेस्टर के 3512 प्रशिक्षु आठ केंद्रों पर होंगे शामिल, 23 सितंबर तक चलेगी परीक्षा। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में डीएलएड परीक्षा-2026 आज से शुरू हो रही है।

  2. कुल 6888 प्रशिक्षु प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देंगे।

  3. परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने हेतु कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डीएलएड परीक्षा -2026 को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 6888 प्रशिक्षु शामिल होंगे। प्रथम सेमेस्टर के लिए आठ और तृतीय सेमेस्टर के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के साथ ही केंद्रों पर प्रवेश और निगरानी को लेकर सख्ती बरती जाएगी।

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 सितंबर तक होगी। इसमें 3512 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले दिन सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बाल विकास तथा दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा होगी। प्रशिक्षुओं को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह की पाली में 9:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के अंदर किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण के मिलने पर संबंधित प्रशिक्षु को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

तृतीय सेमेस्टर वर्ष 2024-26 बैच की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक छह केंद्रों पर होगी। इसमें 3376 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 24 सितंबर को शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार तथा समावेशी शिक्षा, 25 सितंबर को विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन और 26 सितंबर को हिंदी, संस्कृत/उर्दू व कंप्यूटर की परीक्षा होगी। शासन ने परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ और रामघाट के सभी जर्जर गजीबो गिराए जाएंगे, नए निर्माण की तैयारी


परीक्षा की शुचिता पर रहेगा विशेष जोर
डायट प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षुओं को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का व्यवस्थित और शुचितापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मौर्य व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव, महिला यात्री घायल; RPF ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार