विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में मौर्य व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव, महिला यात्री घायल; RPF ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM (IST)

गोरखपुर में मौर्य और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले पांच युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मौर्य और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव की घटना।

  2. पथराव के कारण एक महिला यात्री घायल, इलाज जारी।

  3. आरपीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंपा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे लाइन किनारे बैठे पांच युवकों ने रविवार की दोपहर नंदानगर क्रासिंग से पहले मौर्य फिर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। घटना में पत्थर लगने से महिला यात्री घायल हो गई। ट्रेन के गार्ड की सूचना पर आरपीएफ ने घेराबंदी कर गोरखपुर व कुशीनगर निवासी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें देवरिया जीआरपी का सुपुर्द कर दिया गया।

गाड़ी संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस के गार्ड ने रविवार की दोपहर वीएचएफ सेट से सूचना दी कि कुसम्ही की तरफ अंडरपास के आगे कुछ युवक रेलवे लाइन के पास खड़े होकर ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं। पत्थर ट्रेन में बैठी बिहार के बेगूसराय निवासी इंद्रादेवी को लगा और वह घायल हो गईं। गाड़ी आगे बढ़ जाने के कारण गोंडा में उनका इलाज कराया गया।

सूचना मिलते ही रेसुब पोस्ट गोरखपुर छावनी के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे तो पांच युवक वहां मौजूद मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। जवानों ने पीछा कर पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने मौर्य एक्सप्रेस समेत गुजरने वाली ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की।

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ में युवकों ने नशे की हालत में पत्थरबाजी करने की बात भी बताई है। जांच के दौरान पता चला कि पकड़े गए युवकों ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर भी पत्थर चलाए थे। आरपीएफ ने मौर्य एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गार्ड से मिले मेमो और सूचना को शामिल करते हुए एम्स क्षेत्र के नंदानगर निवासी विकास कुमार, शंकर कुमार, धीरज कुमार और कुशीनगर के हनुमानगंज बेलवनिया के शिव कुमार और पड़रौना के गोलचहा निवासी राजन को गिरफ्तार किया।

सीओ बलिया सवियत्न ने बताया कि घटनास्थल जीआरपी देवरिया के कार्यक्षेत्र में है। आरोपितों को आरपीएफ ने देवरिया जीआरपी थाने भेजा है। मुकदमा दर्ज कर सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जननायक एक्सप्रेस में सफर करती दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार, तलाशी के दौरान जांघों पर बंधी मिली 12 पैकेट चरस