विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बिजली के पोल से चिपकी गाय, एक कॉल से बची जान

By Durgesh TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 24 Sep 2026 11:20 AM (IST)

गोरखपुर के हुमायूंपुर उत्तरी में एक गाय बिजली के पोल से करंट लगने के बाद तड़पने लगी। पार्षद ऋषि मोहन ...और पढ़ें

गाय की बची जान। जागरण

गाय की बची जान। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में बिजली के पोल से गाय को लगा करंट।

  2. पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने जेई को तुरंत दी सूचना।

  3. 15 सेकंड में बिजली काटकर गाय की जान बचाई गई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी जागेश्वर पासी चौराहा पर गुरुवार सुबह जो कुछ हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। वर्षा के बीच सड़क किनारे से होकर गुजर रही गाय अचानक लोहे के बिजली के पोल से पास पहुंच गई। थोड़ी देर में गाय नीचे गिरकर तड़पने लगी तो लोगों की नजर पड़ी।

संयोग था कि वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा भी सामने की दुकान में खड़े होकर लोगों से बात कर रहे थे। लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी कि गाय करंट की चपेट में आ गई है। पार्षद ने इंडस्ट्रियल एस्टेट के जेई श्याम सिंह को फोन जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दो प्रेमियों के बीच फंसी शादीशुदा महिला, पुराने प्रेमी ने किया हंसिए से हमला

वह भी उपकेंद्र में ही मौजूद थे, उन्होंने फीडर को बंद किया। 15 सेकंड के अंदर बिजली कट गई। लोग गाय के पास पहुंचे और उसे हटाकर किनारे किया। गाय के पैरों में मालिश की। थोड़ी देर गाय खड़ी हो गई। बाद में वह आगे बढ़ गई। लोगों की तत्परता और बिजली निगम की सक्रियता से गाय की जान बची।

यह भी पढ़ें- अब खुले रहेंगे सड़क यातायात के लिए बंद समपार फाटक, रेलवे बोर्ड ने बदले नियम