विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिजली कटी है आगे बढ़ो...' सिपाही का भरोसा पड़ा भारी, गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा; दो निलंबित

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:39 AM (IST)

गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए हादसे के बाद एसएसपी ने दो सिपाहियों, धनंजय और सलमान को निलंबित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन हादसे पर कार्रवाई हुई।

  2. दो सिपाही धनंजय और सलमान निलंबित किए गए।

  3. विद्युत विभाग से समन्वय न करने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस के दौरान हादसे के मामले में एसएसपी ने दो सिपाहियों धनंजय और सलमान को निलंबित कर दिया है। दोनों पर विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किए बिना प्रतिमा को आगे बढ़ाने का आरोप है। एसएसपी ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

इसमें करंट से धनंजय भी घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है। घटना से पहले चार प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा चुका था। उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी। पांचवीं प्रतिमा के साथ सिपाही धनंजय और सलमान भी चल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रतिमा के ऊपरी हिस्से को 11 हजार वोल्ट की लाइन के करीब देखकर श्रद्धालुओं ने कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी थी, लेकिन साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने कहा कि बिजली कटी है, घबराने की कोई बात नहीं है। इसके बाद श्रद्धालु आगे बढ़ गए और हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में घर के अंदर मिला लकड़ी व्यापारी का शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका

इससे पहले सिपाहियों ने प्रतिमा ले जा रही ट्राली में लगे लोहे के एंगल को हटाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन श्रीश्री नव दुर्गा समिति के सदस्यों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद हादसा हो गया। मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर प्रतिमा विसर्जन हादसा: बच्चों की जान बचाने में दो भाइयों ने दी कुर्बानी, गांव में शोक