विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में कांग्रेस ने सपा से मांगी चार सीटें, बासगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों के हौसले बुलंद

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:57 PM (IST)

कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर में सपा से चार सीटें मांगी हैं, जिनमें शहर, ग्रामीण, बांसगांव और सहजनवा शामिल हैं।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतीक चिह्नों के प्रस्तुतीकरण के सांकेतिक तस्वीर। आर्काइव

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतीक चिह्नों के प्रस्तुतीकरण के सांकेतिक तस्वीर। आर्काइव

HighLights

  1. कांग्रेस ने सपा से गोरखपुर की चार सीटें मांगी।

  2. बांसगांव सीट को कांग्रेस सबसे मजबूत मान रही है।

  3. 2017 में गठबंधन, 2022 में कांग्रेस को मिली करारी हार।

दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा से जिले की चार विधानसभा सीटें मांगी हैं। इनमें शहर, ग्रामीण, बांसगांव और सहजनवा विधानसभा सीट शामिल है।

कांग्रेस ने वर्ष 2017 में भी सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। तब शहर, खजनी और कैंपियरगंज विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। शहर और कैंपियरगंज में पार्टी दूसरे नंबर पर थी, लेकिन खजनी विधानसभा में पार्टी पांचवें नंबर पर पहुंच गई थी। यहां पार्टी की जमानत भी जब्त हो गई थी।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गोरखपुर जिले की नौ में से चार विधानसभा सीट सपा से मांगी है। इनमें शहर, बांसगांव, ग्रामीण और सहजनवा विधानसभा शामिल हैं। वर्ष 2017 में भी कांग्रेस का सपा से गठबंधन हुआ था। तब कांग्रेस तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें शहर, खजनी और कैंपियरगंज विधानसभा शामिल हैं।

2017 में यह था तीन विधानसभा का परिणाम

  • शहर- भाजपा के डा. राधा मोहन दास अग्रवाल को 122221 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस व सपा गठबंधन के प्रत्याशी राणा राहुल सिंह थे। उनको 61491 वोट मिले थे।
  • कैंपियरगंज- भाजपा के फतेह बहादुर सिंह को 91636 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस व सपा गठबंधन की प्रत्याशी चिंता यादव थीं। उनकों 58782 वोट मिले थे।
  • खजनी- भाजपा के संत प्रसाद को 71492 वोट मिले थे। यहां बसपा दूसरे नंबर पर थी। कांग्रेस के कमांडो कमल किशोर पांचवें नंबर पर थे। इनको सिर्फ 4653 वोट मिले थे।

बांसगांव को सबसे मजबूत मान रही कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नाम न प्रकाशित करने के अनुरोध पर कहा कि बांसगांव विधानसभा सीट पर पार्टी की स्थिति मजबूत हैं। यहां प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री को टिकट मिलना भी तय माना जा रहा है। पूर्व मंत्री इसी सीट से लोकसभा चुनाव में भी उतर चुके हैं। वह बहुत करीबी लड़ाई में हारे थे। इस कारण कांग्रेसियों के हौसले यहां से बुलंद हैं।

कांग्रेसियों का दावा है कि वर्ष 2017 से अब की परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। पार्टी का संगठन बहुत मजबूत हो चुका है। राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों को भरोसा है। ऐसे में पार्टी ने बहुत विचार कर सिर्फ चार सीटें ही मांगी हैं।

वर्ष 2022 में बुरी तरह हारी थी पार्टी

वर्ष 2022 में कांग्रेस अपने दम पर विधानसभा चुनाव में उतरी थी। तब पार्टी को जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। शहर विधानसभा सीट से चेतना पांडेय, ग्रामीण से देवेंद्र निषाद, पिपराइच से सुमन चौधरी, कैंपियरगंज से सुरेंद्र निषाद, चिल्लूपार से सोनिया शुक्ल, सहजनवा से मनोज यादव, खजनी से रजनी, चौरी चौरा से जितेंद्र पांडेय और बांसगांव से पूनम आजाद मैदान में उतरी थीं। सभी बुरी तरह हारे थे। सभी नौ विधानसभा सीटों को मिलाकर पार्टी को 20 हजार वोट भी नहीं मिल सके थे।

यह भी पढ़ें- काशी में सड़क पर खि‍ल रहे 'कमल' ने चढ़ाया स‍ियासी पारा, कांग्रेस हुई हमलावर

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अजय माकन को सौंपी गई प्रत्याशियों के चयन की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।